Farrukhabad: घर के बाहर बैठी महिला पर आवारा गोवंश ने किया हमला; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना शमशाबाद क्षेत्र में घर के वाहर बैठी महिला पर आवारा गोवंश ने हमला कर दिया। गम्भीर अवस्था में महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर उसकी हालत चिंता जनक बता रहे है।

थाना क्षेयर के गांव कलुआपुर निवासी 45 वर्षीय शीला पत्नी गुड्डू अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आवारा गौवंश आया और महिला शीला के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घर वालो की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद में भर्ती कराया गया।

वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला शीला को लाया गया है। हालत गंभीर होने पर उसको भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है ।

संबंधित समाचार