बहराइच: आतिशबाजी के दौरान गोलंदाज के हाथ में दगा गोला, युवक का हाथ व पंजा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के उल्लहवा गांव में गुरुवार रात बारात में गोला दागते समय अधेड़ के हाथ में गोला दग गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन मे उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसा डेहरिया के बिलसवां गांव से बारात उल्लहवा क्षेत्र में बारात गई थी। गुरुवार रात को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गद्दीपुरवा गांव निवासी शहाबुद्दीन पुत्र सुल्तान बारात में आतिशबाजी कर थे।

एक गोला दागने के दौरान गोलंदाज के हाथ में ही फट गया। जिसके चलते उसका हाथ व पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े : Loksabha election 2024: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में पड़े 40.67 फीसदी वोट

संबंधित समाचार