हरदोई: चचेरे भाई की बारात में जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। चचेरे भाई अपने चचेरे भाई की बारात के साथ बाइक से जा रहे थे,उसी बीच रास्ते में बेहटा गोकुल के शिरोमणि नगर के पास एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई।जबकि उसका चचेरा भाई ज़ख्मी हो गया, उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया।

बताया गया है कि गुरुवार की शाम को बेहटा गोकुल थाने के चन्द्रपुर खैराई निवासी 38 वर्षीय राकेश पुत्र ऊदन के चचेरे भाई मंजेश की बारात  महमदापुर के लिए निकली। राकेश बारात में अपने चचेरे भाई 32 वर्षीय सोनू के साथ बाइक से रवाना हुआ। रास्ते में बेहटा गोकुल थाने के शिरोमणि नगर के पास एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए।

जिन्हे इलाज के लिए शाहाबाद CHC पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही राकेश की मौत हो गई, जबकि सोनू को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, वहां के डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। खेती-किसानी करने वाले राकेश से एक बड़ा और दो उससे भाई है। उसके परिवार में पत्नी धनेश्वरी के अलावा तीन बेटियां है। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़े :  Loksabha election 2024: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में पड़े 40.67 फीसदी वोट

संबंधित समाचार