अयोध्या: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बकरी सहित सामान जला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर तहसील क्षेत्र के शाहगंज बाजार स्थित मुकीमपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। इसके साथ ही दो बकरियां भी जिंदा जल गईं। 
  
ग्राम मुकीमपुर निवासी राधेश्याम के घर छप्पर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण दो बकरी, एक मोटरसाइकिल, दो साइकिल, दो चारपाई एवं अन्य सामान जलकर  राख हो गए। यह आग शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे लगी। बताया कि घर के छप्पर के ऊपर से बिजली की केबल गई हुई थी। जिसमें स्पार्किंग हो जाने के कारण भीषण आग लग गई। इसी के साथ-साथ बगल में रामकरन सोनी के घर के ऊपर रखी पानी की टंकी भी जल गई। मौके पर ग्राम प्रधान लल्लन दुबे, पूर्व प्रधान विजय गुप्ता एवं ग्राम वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती: शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क दुघर्टना में एक की मौत

संबंधित समाचार