ध्यान दें! अब कानपुर नगर निगम लगाएगा एक और टैक्स; इन लोगों को ढीली करनी पड़ेगी जेब...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम केस्को के बिलों की मदद से व्यावसायिक कर लगाएगा। इसके लिये केस्को के एक लाख 25 हजार व्यावसायिक उपभोक्ताओं की सूची से गृहकर का मिलान करेगा। 

अगर उपभोक्ता व्यावसायिक बिजली का बिल दे रहा है तो उसे व्यावसायिक गृहकर भी देना होगा। गुरुवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने नगर निगम मुख्यालय सभागार में राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में बैठक कर यह निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

नगर आयुक्त ने मुख्य रूप से जीआईएस सर्वे के अनुसार नई सम्पत्तियों पर लगाये गये सम्पत्ति कर के बिल और नोटिस  के आधार पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली संबंधी कार्य में गतिशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के लिये विशेष कैम्प का आयोजन करें। कार्यालय से वित्तीय वर्ष की गयी रजिस्ट्री की सूची ली जाये और नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाये। नामांतरण के लटके मामलों को निपटाएं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: इन्क्लेव योजना में फिर कब्जे की तैयारी, हटाया गया शाईन बोर्ड, समिति के लोगों को मिल रहीं धमकियां

 

संबंधित समाचार