लखनऊ महानगर के हर वार्ड में नुक्कड़ सभा, विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा रहे कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विकास कार्यों का कर रहें पत्रक वितरित

लखनऊ अमृत विचार । भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी राजनाथ सिंह के द्वारा लखनऊ के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचने के उपदेश से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ महानगर के हर वार्ड पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र वासियों को सांसद की ओर से किए गए लखनऊ के विकास कार्यों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया जा रहा है तथा विकास कार्यों का पत्रक वितरित किया जा रहा है।
यहां आयोजित हुई नुक्कड़ सभाएं
उत्तर मंडल एक के दौलतगंज अहमदनगर चौराहे पर और मध्य विधानसभा के तहत मंडल चार वार्ड में आयोजित सभा में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को संबोधित किया,
वही पश्चिम विधानसभा मंडल एक सहादतगंज ए में लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, लोकसभा चुनाव संयोजक,विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने मल्लाही टोला प्रथम वार्ड, मध्य विधानसभा के मंडल चार तिलक नगर कुंडरी बी में पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, उत्तर विधानसभा के मंडल तीन में मनीष शुक्ला, कैंट विधानसभा के तहत मंडल एक में अवध क्षेत्र पदाधिकारी डॉ श्वेता सिंह, मंडल तीन लाल कुआ में नानक चंद्र लखमानी ने बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को संबोधित करके केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों योजनाओं के साथ लखनऊ के विकास कार्यों को बताया।

संबंधित समाचार