Lok Sabha Elections 2024: सुनीता केजरीवाल ने संभाली चुनावी कमान, दिल्ली में अपना पहला रोड शो किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार शाम पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में अपना पहला लोकसभा चुनाव रोड शो किया। एक वाहन में सवार सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कोंडली क्षेत्र में मतदाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, धनशोधन मामले में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी आप के चुनाव अभियान की अगुवाई करेंगी।

इसी के तहत सुनीता रविवार को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि सुनीता केजरीवाल दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और पंजाब में भी आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। 

यह भी पढ़ें- सांसद पूनम महाजन का कटा टिकट, बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से वकील उज्ज्वल निकम को बनाया उम्मीदवार

संबंधित समाचार