Bareilly News: डीएम ने ईवीएम कमीशनिंग का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को परसाखेड़ा स्थित राज्य भंडारण निगम के परिसर में ईवीएम कमीशनिंग का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम प्रदान करने और जमा कराने संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए। चुनाव से संबंधित जो भी आदेश और निर्देश दिए जा रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए काम करें। इस दौरान डीएम ने ईवीएम के रखरखाव और सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एआरओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली में महादेव पुल बना जाम का नया प्वाइंट, राहगीरों को दिक्कत

 

संबंधित समाचार