बरेली में महादेव पुल बना जाम का नया प्वाइंट, राहगीरों को दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


बरेली। आम जनता के लिए राहत देने के लिए बना महादेव पुल अब मुसीबत बन गया है। करोड़ो खर्च करने के बाद भी जनता को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। महादेव पुल के कारण नावल्टी चौराहा, जीआईसी रोड पर भी जाम लगने लगा है। दोपहर के समय घंटो यहां जाम लगा रहता है। लोग जाम में फसकर बेहाल हो रहे हैं। वहां तक की ट्रैफिक पुलिस के भी जाम खुलवाने पर पसीने छुट जा रहे हैं। कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर पेट्रोल पम्प तक बनाया गया महादेव सेतू अब मुसीबत बनता नजर आ रहा है। 

सुबह दस बजे से एक बजे तक यहां ट्राफिक बढ़ने से जाम की समस्या भी बढ़ गई हैं। लोग जाम में फसकर गर्मी के मौसम में बेहाल हो रहे हैं। इस जाम की समस्या को लेकर कमिश्रर सौम्या अग्रवाल, एडीजी पीसी मीणा, नगर आयुक्त निधी वत्स गुप्ता मौका मुआयना कर चुकी थी। उस समय बताया जा रहा था कि सड़क को चौड़ा करा कर स्ट्रीट लाईटो को हटाया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। जिस समय वहां बच्चों के स्कूल की छुट्टी का समय होता है। इस दौरान स्थिति और भी खराब होती है।

संबंधित समाचार