लखनऊ: बिल्डर ने साथियों के संग मिलकर दंपति पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बाजारखाला थाना अंतर्गत फ्लाईओवरब्रिज पर शनिवार को बिल्डर ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में बाइक चला रहे युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। हालांकि, राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

डीसीपी पश्चिम डॉ.दुर्गेश के मुताबिक, बाजारखाला निवासी कवि तिवारी पत्नी क्षमा तिवारी के साथ शनिवार शाम चंद्रिका देवी मन्दिर दर्शन करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने टुडियागंज ओवरब्रिज पर घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में कवि तिवारी को गम्भीर चोट आई है। पत्नी क्षमा तिवारी का आरोप है कि बिल्डर पिछले काफी समय से उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हमलावर मेहंदीगंज के ही रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद हुआ है। पूर्व कवि तिवारी पर भी एफआईआर की गई थी। हालांकि, इस मामले में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद: पेट्रोल पंप पर बवाल, सेल्समेन को पीटा...30 लोगों के खिलाफ FIR

संबंधित समाचार