बीकेटी-इटौंजा रेलखंड पर ओवरहालिंग का चल रहा कार्य, कई ट्रैक बाधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के बक्शी का तालाब इटौंजा रेलखंड पर 28 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रेलखंड के मध्य समपार सं० 18/ए (किमी 21/14-15) की ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते पहाड़पुर, भैसामऊ, कुम्हरावाँ ट्रैक बाधित रहेंगे, जबकि अन्य मार्ग उपलब्ध रहेगें। इसके लिए रेल प्रशासन ने कहा कि उक्त कार्य रेलपथ की संरक्षा, सुरक्षा से संबंधित है असुविधा के लिए खेद है।  पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बख्शी तालाब रेल खंड पर संरक्षक का कार्य शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा जहां सुचारू रूप से आवागमन शुरू हो जाएगा ।

ये भी पढ़ें -अयोध्या पहुंची स्मृति ईरानी ने लिया रामलला का आशीर्वाद, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

संबंधित समाचार