अयोध्या पहुंची स्मृति ईरानी ने लिया रामलला का आशीर्वाद, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अमेठी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी  रविवार को अयोध्या पहुंच प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले श्रीरामजन्मभूमि पहुंच रामलला का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली के दरबार मे माथा टेका। 
     
अमेठी स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से रविवार को अयोध्या पहुंची भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी सीधे वीआईपी गेट से रामजन्मभूमि परिसर में दाखिल हुईं और रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद स्मृति ईरानी हनुमानगढ़ी के रवाना हुईं। हनुमानगढ़ी में उन्होंने हनुमंतलला के सामने शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। उनके साथ अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बरेली: भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में आंवला पहुंचे CM योगी, विपक्ष पर जमकर बोला हमला

संबंधित समाचार