मुरादाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत
मुरादाबाद/ कुंदरकी/ मैनाठेर/अमृत विचार। सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ट्रक ड्राइवर घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को …
मुरादाबाद/ कुंदरकी/ मैनाठेर/अमृत विचार। सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ट्रक ड्राइवर घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर थाना मैनाठेर ले आयी। मृतक अध्यापक की पत्नी ने मैनाठेर पुलिस को अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
