International Dance Day Special: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस? जानें इसका इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है। नृत्य दिवस का आयोजन 1982 में शुरू किया गया था। नृत्य केवल एक मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि यह व्यक्ति की भावनाओं को भी प्रकट करता है। साथ ही नृत्य हमें हमारी संस्कृतियों से जोड़ता है और नृत्य हमें स्वस्थ्य रखने में भी मददगार साबित होता है। 

आपको बता दें कि इस दिन नृत्य कला को सम्मान देने और नृत्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल नृत्य दिवस मनाया जाता है। नृत्य कला का सम्मान और प्रसार विभिन्न देशों में इस दिन के आयोजनों के माध्यम से किया जाता है। जिसका उद्देश्य नृत्य कला के महत्व को सार्वजनिक रूप से मान्यता और प्रतिष्ठा देता है। 

इतिहास
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस, नृत्य के जादूगर जीन जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है। इस दिन के इतिहास की बात करें तो 29 अप्रैल 1982 से शुरू होता है। 1982 में, यूनेस्को के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति ने नोवेरे के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस घोषित किया। बता दें फ्रांसीसी बैले मास्टर जीन-जॉर्जेस नोवेरे को बैले के पिता के रूप में जाना जाता है। इस दिन के आयोजन से नृत्य कला को उच्च स्तर पर मान्यता मिली है और अब यह एक सार्वजनिक मंच बन चुका है और हर साल दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: धारदार हथियार से किशोर की हत्या, खेत में मिला शव

 

 

संबंधित समाचार