बरेली: तीन राइस मिलों पर बैठी जांच, 1100 से 1200 रुपये में खरीदा धान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हो गए हैं। बिचौलियों के जरिये भुता क्षेत्र की तीन राइस मिल ने राज्य सरकार के समर्थित मूल्य से कम पर किसानों से धान खरीदा है। आरोप है कि राइस मिलों ने 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदा है। कई ग्राम …

बरेली, अमृत विचार। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हो गए हैं। बिचौलियों के जरिये भुता क्षेत्र की तीन राइस मिल ने राज्य सरकार के समर्थित मूल्य से कम पर किसानों से धान खरीदा है। आरोप है कि राइस मिलों ने 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदा है। कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद से की गई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव बीना कुमारी ने जिलाधिकारी को प्रशासनिक अधिकारी से प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। चिट्ठी मिलने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह को जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी को भेजी गई चिट्ठी में प्रमुख सचिव बीना कुमारी ने कहा है कि कोठा मक्खन की ग्राम प्रधान कुसुमा देवी ने 3 अक्टूबर को शिकायत की थी।

इसमें विकास खंड भुता, तहसील फरीदपुर के विजय उद्योग राइस मिल, अग्रवाल राइस मिल और महालक्ष्मी राइस मिल पर किसानों का धान 1868 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने और प्रति क्विंटल चार किलो धान की नाजायज कटौती करने का आरोप लगाया गया। इन राइस मिलर्स के विरुद्ध जांच के लिए उनके कार्यालय से 17 सितंबर को भी पत्र भेजा गया।
उसके संबंध में अवगत कराया गया था कि प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

पूर्व शिकायत पत्र एवं नए शिकायत पत्र में वर्णित तथ्यों की जांच खाद्य विभाग से इतर अन्य प्रशासनिक अधिकारी से कराते हुए एक पक्ष में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। प्रमुख सचिव को भेजे शिकायत पत्र में प्रधानों ने कहा कि 27 सितंबर को बरेली दौरे पर आए जनपद के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल से भी मिले थे। इसके बावजूद राइस मिलों के प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

संबंधित समाचार