Kanpur: इस हफ्ते और बढ़ेगी गर्मी, चलेगी लू; इतने डिग्री पारा बढ़ने की चेतावनी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक शहर में लू चलने की चेतावनी दी है। कहा है कि इन दिनों में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दिन के तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

गर्मी और तपिश से शहरवासी सुबह से ही परेशान रहे। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं की वजह से लोग कम ही निकले। बाजारों में भी आम दिनों के मुकाबले कम ग्राहक नजर आए। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा। रविवार को 6.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज गर्म हवाओं की वजह से और परेशानी बढ़ी। बताया गया कि अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ेगा और लू चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: दादानगर समानांतर पुल का 42 प्रतिशत काम पूरा; निचले हिस्से पर स्लैब के लिए बांधा गया जाल

 

संबंधित समाचार