Etawah Fire: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग...40 लाख का माल जलकर खाक, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा में कपड़े की दुकान में लगी आग से 40 लाख का माल खाक

इटावा, अमृत विचार। शहर के मुख्य बाजार पक्की सराय पर स्थित कपड़े की एक दुकान में आग लगी। आग लगने से उठा धुआं देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के अंडरग्राउंड में स्थित गोदाम व पहली मंजिल पर स्थित दुकान में रखा लगभग 40 लाख कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

शहर कोतवाली स्थित पक्की सराय कपड़ों का मुख्य बाजार है। रविवार के चलते बाजार बंद था। रविवार की रात 8.30 बजे के लगभग सूना विन सूट कलेक्शन नाम से संचालित एक पकड़े की दुकान से कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठते देखा। 

इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही दुकान मालिक युसुफ को भी दी गयी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गयी और धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग दुकान के ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। 

यही नहीं अंडर ग्राउंड में बने गोदाम में भी आग भी पहुंच गयी। फायर ब्रिगेड की दो और गाड़ियां बुलायी गयीं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान व गोदाम में रखे कपड़े जलकर खाक हो चुके थे। व्यापारी ने 40 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। 

उधर, आग की जानकारी पर बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। लेकिन अपनी अपनी दुकानें सुरक्षित देखकर उन लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्टया एलसीडी में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Etawah: अखिलेश के गढ़ में दहाड़े अमित शाह, बोले- दो चरणों के चुनाव में भाजपा ने लगा ली सेंचुरी

संबंधित समाचार