Prayagraj murder: घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे वृद्ध की सिर कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह वृद्ध का शव उसके घर की ऊपरी मंजिल पर मिला। परिजनों से घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

बहरिया थाना क्षेत्र फाजिलागंज कालूपुर गांव के रहने वाले आसाराम सोमवार की रात अपने घर पर खाना खाकर ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए। सुबह रोज की तरह वह देर तक नीचे नहीं आए। परिजनों ने सोचा कि वह अभी सो रहे हैं।  दोपहर 12:00 बजे तक उनके नीचे न उतरने पर परिजनों को शक हुआ और वह जाकर देखें तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। 

मामले में डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि घटना के बारे में घरवालों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक है या फिर लूट की वजह से हत्या की गई है। दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बरेली: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत...मचा कोहराम

संबंधित समाचार