रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार: तहसील टांडा में डॉयल 112 में तैनात होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां शव को देखकर सभी ने रोना-पीटना शुरू कर दिया। जिला मुरादाबाद के पीतलनगरी निवासी प्रेम उम्र 50 वर्ष होमगार्ड में डायल 112  में टांडा में तैनात थे। देर रात को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिजनों को अभी तक मौत किन कारणों से हुई है  इस बारे में  जानकारी नहीं है। टांडा पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- International Workers' Day : मनरेगा मजदूरों को नहीं मिलती पर्याप्त मजदूरी, आर्थिक स्थिति कमजोर

संबंधित समाचार