बहराइच में बिना चले पटाखे को दगाने के प्रयास में छात्र झुलसा, हालत में सुधार नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के नैनिहा गांव में 28 अप्रैल को आई बरात में एक गोला गांव निवासी ग्रामीण के छत पर बिना दगे ही गिर गया। मंगलवार शाम को छात्र ने उसे दागने का प्रयास किया। तभी गोला हाथ में दग गया और वह झुलस गया।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनिहा में 28 अप्रैल को बारात आई थी। जिसमें जमकर आतिशबाजी हुई थी। आतिशबाजी में एक गोला संतोष के छत पर बिना दगे ही पड़ा रहा। उस गोले को गांव निवासी अमित (11) संतोष ने मंगलवार शाम को हाथ में गोला लेकर दागने का प्रयास किया, लेकिन तभी गोला छात्र के हाथ में दग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के Amity international school को मिला धमकी भरा Email, परिसर से चप्पे-चप्पे की हुई तलाशी-एजेंसियां Alert

संबंधित समाचार