किसान बनकर ट्रैक्टर से करते थे रेकी, कई बड़ी चोरियों को दिया अंजाम-बाराबंकी पुलिस ने किया खुलासा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के कई क्षेत्रों व आसपास के जनपदों में किसान का वेश बदलकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच शातिर चोरों को एडिशनल एसपी चिरंजीवी नाथ के निर्देशन व सीओ डा. वीनू सिंह के नेतृत्व में बनी फतेहपुर पुलिस टीम ने बुधवार को स्वाट व सार्विलेंस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अनिकेत उर्फ छोटू , सोनू लोनिया, व मिथलेश लोनिया उर्फ मुसउ पिंकू ,सीतापुर जिले के रहने वाले है जबकि नितिन त्यागी हैदरगढ़ बाराबंकी का निवासी है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों ने फतेहपुर, हैदरगढ़, जहगीराबाद, टिकैतनगर रामनगर, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया । इन चोरो ने एक सोने की हार, दो सोने की चेन, छह अंगूठी, चार नथनी, सहित भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण के साथ चालीस हजार पांच सौ रूपये, एक मोबाइल फोन, तमंचा, ट्रैक्टर, एक कार व मोटर साइकिल बरामद किया।

पूछताछ में यह बात भी निकल कर आई कि इन शातिर चोरों का एक गिरोह है जो किसान का वेश रखकर ट्रेक्टर, कार व मोटर साइकिल से शहर के बाहर कस्बों में तीन से चार दिन रहकर रेकी कर यह जानकारी जुटाता था कि घर में कौन कौन रहता है और पुरूष कब घर से बाहर रहते है जानकारी जुटाने के बाद शातिर चोरो द्वारा सूनसान समय देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। और ट्रेक्टर में चोरी का सामान लादकर उठा ले जाते थे। और उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने इन चोरो को  कसियापुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इन पांच शातिर चोरो का एक संगठित गिरोह है जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई।

पकडे़ गये अभियुक्तों में सोनी लोनिया पर गैगेस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। जबकि नितिन त्यागी पर लखनऊ, अमेठी, रायबरेली बाराबंकी जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में  दो दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है। वही मिथिलेश पर गोण्डा, सुल्तानपुर, सीतापुर जिले के अलग अलग थानों में आठ मुकदमे, अभियुक्त अनिकेत पर सीतापुर, व बाराबंकी के थानों में नौ अपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस सम्भावित ठिकानो पर दबिश दे रही है जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

ये भी पढ़ें -अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या! मूसेवाला मर्डर केस का है मास्टरमाइंड

संबंधित समाचार