Loksabha election 2024: सपा-बसपा सहित तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, प्रतापगढ़ में 6 मई तक चलेगी प्रक्रिया  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा से डा.एसपी सिंह पटेल, बसपा से प्रथमेश मिश्र ने दाखिल किया नामांकन 

प्रतापगढ़, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू है। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में तीसरे दिन बुधवार को सपा,बसपा सहित तीन  प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन के समक्ष नामांकन किया। 06 दावेदारों ने 12 सेट में पर्चा खरीदा। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन परिसर में पुलिस ने प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावकों और प्रतिनिधियों के अलावा किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया। 

प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मतदान छठवें चरण में होगा। यहां  25 मई को वोटिंग होगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई,जो छह मई तक चलेगी। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी नौ मई तक होगी। तीसरे दिन प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी पूर्व एमएलसी डा. एसपी सिंह पटेल ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र ने एक सेट में नामांकन किया। इसके अलावा रामकुमार ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया ( कम्युनिस्ट) से एक सेट में नामांकन किया। तीसरे दिन 06 लोगों ने 12 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया। अब तक दावेदारों की कुल संख्या 35 और नामांकन पत्रों की संख्या 78 हो गई है।

20 (59)

मां बेल्हा देवी का दर्शन पूजन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. एसपी सिंह पटेल
संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ से सपा ( इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी डॉ. एस.पी.सिंह पटेल ने बुधवार को नामांकन किया। उन्होंने मां बेल्हा देवी का दर्शन पूजन कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण से जातिगत संतुलन का सन्देश दिया।

चुनावी कार्यालय चिलबिला से निकल कर मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन पूजन किया। सपा कार्यालय पहुंचे पार्टी नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। आंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। वहां से निकल कर सरदार बल्लभ भाई पटेल,पं.मुनीश्वरदत्त उपाध्याय,डॉ. राम मनोहर लोहिया,सरदार भगत सिंह, स्टेशन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद सहित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कहा कि उद्योग विहीन होने से बेल्हा के लोगों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। लोगों को स्वास्थ्य,शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाएं सही तरीके से नहीं मिल रही हैं। दावा किया कि विकास के मुद्दे पर मेरा चुनाव यहां की जनता लड़ रही है।

21 - 2024-05-01T214424.501

इस दौरान पट्टी विधायक राम सिंह पटेल,सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी,पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव, विधायक हाकिम लाल बिंद,पूर्व एमएलसी कांति सिंह,सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  सौरभ सिंह, संजय पाण्डेय, पूर्व एम.एल.सी. आनंद भूषण सिंह बब्बू राजा, महेंद्र दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.नीरज त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश शुक्ल,आप जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, शांतनु सिंह,सपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शांति सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मनीष पाल,भगवती शरण तिवारी, कम्युनिस्ट पार्टी के राम बरन सिंह,लाल बहादुर तिवारी, आशुतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सत्तर साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी: PM मोदी

संबंधित समाचार