Bareilly News: इलाज कराने को कहा तो पति ने पीटकर घर से निकाला, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनुपर थाना क्षेत्र में महिला ने पति पर यौन संबंध बनाने में अक्षम होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने पति से इलाज कराने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की।
ससुराल वालों ने उसपर जेठ के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बिथरी पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि 20 फरवरी 2023 को उसका विवाह भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। पिता ने शादी में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद पता चला कि पति यौन संबंध बनाने में अक्षम है, तब उसने इलाज कराने को कहा। इस पर पति, ससुर, सास, तीन जेठ और तीनों जेठानी गाली गलौज व मारपीट करने लगे।
पति ने कहा कि पहले अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर आओ तो इलाज कराएगा। आरोप लगाया कि 20 नवंबर को पति ने उसे अपने बड़े भाई के कमरे में लेकर आया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: नवाबगंज और भोजीपुरा की चुनावी जनसभाओं में बोले जल शक्ति मंत्री, सशक्त भारत का निर्माण करेगा आपका वोट
