मैं राहुल की अम्मा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, तब सोनिया अल्लाह-अल्लाह... भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ने बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपने नामांकन से पहले रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंचे। इससे पहले वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे थे जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

वहीं रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिनेश ने राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी की अम्मा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। तब सोनिया अल्लाह-अल्लाह करती रायबरेली से गईं। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि सवाल करने के लिए जनता उन्हें खोज रही थी। जनता को ना सोनिया मिलीं ना प्रियंका मिलीं। 

यह भी पढ़ें:-अमेठी से प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, आप जिताएंगे...

संबंधित समाचार