सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस ने मारी ब्रेक, पीछे से DCM टकटाई, पिता-पुत्र घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

धनपतगंज/ सुल्तानपुर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सामने खड़ी रोडवेज से टकरा गयी। जिसमें तीन लोग चोटिल हो गए। जिन्हें सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया गया है।

घटना के मुताबिक DCM यूपी 84टी 4902 का चालक शिवेन्द्र कुमार निवासी इमायतपुर थाना विछवा जिला मैनपुरी अपने पिता अतर सिंह के साथ गाड़ी लेकर मैनपुरी से आजमगढ़ जा रहा था।

शुक्रवार की सुबह वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 107/400 पर पंहुचा ही था तभी सामने से आजमगढ़ जा रही रोडवेज के अज्ञात चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे डीसीएम की बस से टक्कर हो गई और DCM क्षतिग्रस्त हो गई।

DCM

DCM चालक  व उसके पिता घायल हो गये। जिनको ईगल एम्बुलेंस से सीएचसी कूरेभार भेजा गया। मौके पर मौजूद यूपीडा सुरक्षा दल के एसओ रामचरन ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर में  बस का परिचालक व दो सवारी घायल हुए है। चोटिलों को बस चालक लेकर भाग गया।

ये भी पढ़े : लखनऊ: CPI नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

संबंधित समाचार