लखीमपुर खीरी: अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का खुलासा, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चोरी की योजना बनाते समय पुलिस ने आरोपियों को दबोचा 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदी पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी सफलता हासिल हुई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने अंतर्जनपदीय चार शातिर बदमाशों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए चुराए गए 40 हजार रुपये की कीमत के एक जोड़ी कुंडल, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, तमंचा आदि बरामद किए हैं।  

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज बाबूराम रात गस्त पर थे। पुलिस ने टीपीआरएस चौराहा से तुर्कहटा हरहट जाने वाले मार्ग पर चोरी व लूट की योजना बनाते हुए अंतरजनपदीय शातिर बदमाश इकरार पुत्र वाजिद शाह निवासी मुल्लापुर, शिशुपाल पुत्र तुलाराम निवासी खैरताली  थाना मैलानी, विनोद पुत्र गंगाराम निवासी अहमदनगर थाना हैदराबाद और साबिर अली पुत्र पुत्तू निवासी कुम्हारन टोला कस्बा व थाना गोला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के एक जोड़ी कुंडल बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो बाइक, तीन तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान भेजा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: लालपुर जंगल में बनाए जा रहे थे शस्त्र, एक गिरफ्तार 

संबंधित समाचार