लखीमपुर खीरी: लालपुर जंगल में बनाए जा रहे थे शस्त्र, एक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना पसगवां पुलिस ने गांव लालपुर के निकट जंगल में छापा मारकर शस्त्र बनाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कई तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग गांव लालपुर के निकट जंगल में शस्त्र बना रहे हैं। सूचना पर थाना पसगवां पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान टीम ने शब्बन पुत्र पुत्तन निवासी लालपुर थाना उचौलिया को तमंचा बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
मौके से दो तंमचा 12 बोर, एक तंमचा 315 बोर, दो अधबने तमंचा, तीन नाल तीन कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान भेजा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पसगवां और उचौलिया में कुल छह मामले पहले से दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: बच्चे न होने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, देवर ने की छेड़छाड़...रिपोर्ट दर्ज
