रायबरेली: राहुल गांधी वापस जाओ.., नामांकन स्थल लगे नारे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 के रण में यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को कांग्रेस नेता और उम्मीदवार राहुल गांधी और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया। इतना ही नहीं एक जगह राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी भी लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी वापस जाओ' के नारे लगाए। राहुल जब नामांकन कर के वापस लौट रहे थे तब ये नारे लगाए गए।

इससे पहले सपाई व भाजपाई आमने-सामने आ गए। दोनों समूह नारेबाजी के जरिए एक दूसरे को शक्ति प्रदर्शन दिखा रहे थे। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास सपा व भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने  हुए। झंडा लेकर जय श्री राम और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। 

 

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद-देखें Video

 

संबंधित समाचार