श्रावस्ती: प्रधान अपने सैकड़ो समर्थको साथ भाजपा में हुए शामिल, साकेत मिश्रा ने दिलाई सदस्यता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिले के सिरसिया में आज प्रधान उपेन्द्र सिंह उर्फ सुनील सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा में  शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने पार्टी की रीती नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी व लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने लोगो को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।  

पार्टी ज्वाइन करते हुए प्रधान सिरसिया उपेंद्र सिंह उर्फ सुनील सिंह ने कहा कि आने वाले 25 मई को मतदान होना है। हम लोगो के अगुवा व ईमानदार प्रत्याशी साकेत मिश्रा को कमल वाले निशान पर बटन दबाकर दिल्ली भेजने का काम करे। और प्रधानमंत्री मोदी के हाथो को मजबूत कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, सफलता और सुरक्षा में योगदान देकर 400 पार के नारे को साकार करें। 

जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना अपने आप में गौरव है। भाजपा की सैद्धांतिक विचार धारा से जुड़ना, अंत्योदय के विचार को अपनाना ही भाजपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचारों को जन मानस तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का अभिन्न हिस्सा होता है।

इस मौके पर उदय भान वर्मा, इन्द्रमन आर्या, बनवारी लाल राही, राधेश्याम पाल, पवन पाल,दिनेश पांडेय, सरवन, छैल बिहारी यादव, समेत सैकड़ो लोग हुये भाजपा में शामिल। कार्यक्रम में प्रधान प्रभाकर शुक्ला,आलोक वर्मा, रणबीर सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्रवण वर्मा, सिंचाई बन्धु अध्यक्ष उदय प्रताप नारायन सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, मानस, आकाश, आदि रहे उपस्थित।।

ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से किया नामांकन, सोनिया गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद-देखें Video

संबंधित समाचार