आस्था ने लांघी सरहद,पाकिस्तान से अयोध्या आए राम भक्त-रामलला का लिया आशीर्वाद   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आराध्य के प्रति आस्था व विश्वास अटल हो तो सरहद और दूरियां कोई मायने नहीं रखतीं, कुछ ऐसा ही दृश्य आज अयोध्या की सड़कों पर देखने को मिला। शुक्रवार को पाकिस्तान से आये श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने रामलला के दर्शन किये। सभी ने समर्पण भाव से रामलला सरकार को शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। 

पाकिस्तान के हैदराबाद से यहां पहुंचे  श्रद्धालु चंद्र राम का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा है, रामलला सरकार का दर्शन करने की अभिलाषा पूरी हुई है, जिसका शब्दों में वर्णन करना बहुत कठिन है। वहीं अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि पाकिस्तान में रह रहे सिंधी समाज और हिंदुओं की आस्था अयोध्या को लेकर हमेशा रही है, हम सभी सौभाग्य शाली हैं कि आज हमें  प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर आने का सौभाग्य मिला, रामलला का दर्शन कर हृदय भाव विह्वल हो गया है, जिसकी शब्दों में वर्णन करना कठिन है। 

पाकिस्तान से आए डा. अशोक कुमार का कहना है की हम यहां से जो भावना लेकर जा रहे हैं, उससे व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं, वहीं प्रेरणा का कहना है की पाकिस्तान से यहां तक की यात्रा बहुत ही अच्छी रही है, हम सभी ने यहां दर्शन पूजन किया है, बहुत अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें -गांधी परिवार अमेठी से हुआ दूर! 25 वर्षों में पहली बार कोई नहीं लड़ रहा लोकसभा चुनाव

संबंधित समाचार