बलरामपुर: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। महराजगंज तराई के शिवानगर गांव में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बुजुर्ग बिंद्रा को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर रेहराबाजार-मनकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने इटवा गांव निवासी हरिश्चंद्र को रौंद दिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

महाराजगंज तराई के शिवानगर निवासी प्रहलाद ने बताया कि उनकी मां बिंद्रा सुबह सड़क पार कर रहीं थीं। तुलसीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी। दुर्घटना होते ही चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। बिंद्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एस एच ओ गिरजेश तिवारी ने बताया कि पिकअप को थाना लाकर खड़ा कर दिया  है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ रेहरा बाजार के इटवा गांव निवासी सतीश ने बताया कि उनके बड़े भाई हरिश्चंद्र शुक्रवार दोपहर काेल्डड्रिंक लाने पैदल गए थे। लौटते समय वह सड़क किनारे धीरे-धीरे आ रहे थे। गांव के पास ही सड़क पार करने के दौरान मनकापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। कार की टक्कर से घायल हरिश्चंद्र सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। दुर्घटना होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौका देखकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि कार को थाना लाकर खड़ा कर दिया  है।  अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: FIR के बाद मेडिकल अवकाश पर चला गया शिक्षक...5 दिन से स्कूल में लटके ताले, बच्चों की पढ़ाई बाधित

 

संबंधित समाचार