NEET exam: पांच केंद्रों पर नीट की परीक्षा कल, 2411 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रतापगढ़, अमृत विचार। एमबीबीएस, बीडीएस व अन्य संबंधित मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सख्त सुरक्षा के बीच नेशनल एलीजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार पांच मई को होगा।
जनपद में नीट के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो आब्जर्वर सीबीएसई की तरफ से तथा एक डिप्टी आब्जर्वर सेना से तैनात किए जाएंगे। नीट में जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, उनमें संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा, संगम इंटरनेशनल स्कूल, न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, बीएसएस एकेडमी फुलवारी, आत्रेय एकेडमी शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 2411 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। यह पेपर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गई है। इसके परीक्षा केंद्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में बने हुए हैं। जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। नीट के नोडल संगम इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल संजय शर्मा ने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें -पूर्वोत्तर रेलवे चला रहा है रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें,यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
