लखनऊ: मदरसे में पढ़ रहे बच्चे बोले- हाफिज जन्नत ले जाते हैं, पुनर्जन्म पर कही ऐसी बात की सुनकर रह जायेंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 5 से 10 साल के बच्चे जो अभी हिन्दी भी ठीक तरह से नहीं बोल पाते हैं। वह हाफिज बनकर लोगों को जन्नत ले जाने की बात करते हैं। इतना ही नहीं वह पुनर्जन्म पर कहते हैं कि बुरे लोगों का होता है पुर्नजन्म। यह वही बच्चे हैं। जिनकों उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने दो दिन पहले रेस्क्यू कराया था। यह बच्चे समुदाय में अंतर की बात बता रहे हैं। एक धर्म को अच्छा और दूसरे धर्म को खराब बता रहे हैं। डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि छोटे बच्चों का पूरी तरह से ब्रेन वॉश किया गया है। बच्चों से हुई बातचीत में यह बात निकल कर सामने आई है।

दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित एक मदरसे से दो दिन पूर्व गुरुवार को करीब 21 बच्चे रेस्क्यू कराये गये थे। इन बच्चों को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने बचाया था। 

मदरसे के संचालन में हुआ था खेल

बताया जा रहा है कि मदरसा बोर्ड से दुबग्गा स्थित मदरसा रजिस्टर्ड नहीं था, बल्कि बिहार के रहने वाले व्यक्ति इरफान ने इसे भारतीय सनातन संस्कृति पर काम करने के लिए सोसायटी के तौर पर पंजीकृत कराया था। खास बात यह है कि बिहार के रहने वाले इस व्यक्ति का आधार कार्ड भी लखनऊ का बना हुआ है।

अवैध मदरसे में नहीं थी खाने और सुरक्षा की व्यवस्था

जिस अवैध मदरसे से बच्चों को छुड़ाया गया है। उसमें शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। इतना ही नहीं खाने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर सभी बच्चों को मोहान रोड स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) भेजा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि वहां पर कुल 27 बच्चे थे। जिनमें से तीन बच्चे संचालक के ही हैं। वहीं बाकी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों का ब्रेन वॉश पूरी तरह से किया गया है। छोटे-छोटे बच्चे धर्म की बात करते हैं, कहते हैं कि वह बड़े होकर हॉफिज बनना चाहते हैं। उन्हें मदरसे में यही बताया जा रहा था। बच्चों ने हॉफिज बनने का फायदा भी बताया है। बच्चों ने कहा है कि हॉफिज लोगों को जन्नत ले जाते हैं। वहीं बुरे लोगों का पुर्नजन्म होता है। बुरे लोग दूसरे धर्म के होते हैं। उन्होंने बताया कि मदरसा चलाने के नाम पर संचालक ने लाखों का चंदा भी इक्कठा कर रखा है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: मुख्यमंत्री योगी का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

संबंधित समाचार