सुलतानपुर: सब्जी लेने गए युवक को ई रिक्शा चालक ने पीटा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। सब्जी लेने बाजार गए युवक की ई रिक्शा चालक से विवाद हो गया। ई रिक्शा चालक अपने साथियों के साथ युवक पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। भीड़ एकत्रित होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। तहरीर पर पुलिस ई रिक्शा चालक व उसके साथियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी संत बख्श यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा नरेंद्र सब्जी लेने बाजार गया था। जब वह सब्जी ले रहा था तो ई रिक्शा चालक फारुख निवासी रसूलपुर लौहर दक्षिण रास्ते में ई रिक्शा खड़ी कर दी। 

जिससे आवागमन बाधित होने लगा तो उनके बेटे ने विरोध किया। जिस पर फारुख अपने दो अन्य साथियों के साथ नरेंद्र पर लोहे की रॉड व लाठी डंडे से पीटने लगे। जिससे उनके बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई वह बेहोश हो गया। 

जब लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी तो उक्त लोगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। धम्मौर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर फारुख व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: स्कूल गए छात्र की तलाश में भटक रहे परिवार के लोग, 15 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार