रामपुर : खौद चौराहे पर सिरफिरे युवक ने चार लोगों पर छुरी से किया हमला, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अस्पताल में भर्ती राहत जान, मृतक अमीर अहमद और जिला अस्पताल में इलाज कराता गौरव।

रामपुर,अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने चार लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। इसमें एक 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

गंज थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी अमीर अहमद की खौद चौराहे पर पंचर जोड़ने की दुकान है। रोजाना की तरह वह दोपहर को अपनी दुकान पर बैठे थे कि पास का ही रहने वाला एक सिरफिरा वहा पर आ गया। उसके बाद उसने किशोर,गौरव,अमीर अहमद,राहत जान पर चाकू से हमला कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अमीर अहमद की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : रसायनिक प्रदूषण को कम करती है जैविक खेती, जानें लाभ 

संबंधित समाचार