लखीमपुर-खीरी: लूट की योजना बनाते सात अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना मोहम्मदी पुलिस ने शुक्रवार की रात अंतर्जनपदीय सात बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, तमंचा, चाकू व नकबजनी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि भी बरामद किए हैं।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात एसआई बाबूराम टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर एसआई ने टीपीआरएस चौराहा से तुरकाटा रोड पर आम के बाग की घेराबंदी कर अंतर्जनपदीय शातिर बदमाशों अब्दुल गफ्फार निवासी जूही नेहरिया थाना वारा देवी, कानपुर नगर, सरफराज उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना मोहम्मदी, पवन पटेल निवासी मजीदपुर थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर, प्रियांशु, सूरज कुमार भारती निवासी गौस गंज थाना कासिमपुर जिला हरदोई, रहीश निवासी मल्लावां पठान टोला चुंगी नं0 2 कोतवाली सदर हरदोई व दीपक वर्मा निवासी यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार बदमाश नगर के एक गोदाम को निशाना बनाने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक जिंदा व एक मिस कारतूस, एक चाकू, आलानकब, दो बाइक, चाबी, पेचकस, प्लास आदि उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान भेजा है। 

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पवन पटेल के खिलाफ पुवायां में जानलेवा हमला, सूरज के खिलाफ हरदोई के कासिमपुर थाने में आर्म्स एक्ट, उन्नाव के थाना गंगाघाट पर गफ्फार के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हरीश के खिलाफ गाजियाबाद के थाना विजयनगर पर चोरी का मामला दर्ज है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: कोटेदार ने बाजार में बेच दिया गेहूं-चावल और चीनी, रिपोर्ट दर्ज 

 

संबंधित समाचार