कौशाम्बी में cylinder blast से घर में लगी आग, कई झुलसे-दूर तक सुना गया धमाका  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के बेरौचा मजरा सोनवारा गांव में शनिवार दोपहर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग झुलस गये। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।  सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया। 
 
कौशांबी के बेरौचा मजरा सोनवारा गांव में शनिवार दोपहर सुरेश पाल पुत्र सोनवार के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इस दौरान घर में आग लग गयी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मौके पर रही पुलिस ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। झुलसे लोगों में दिलीप पाल, संदीप पाल और शिमला देवी की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें -Gay था युवक, युवती से रचाई शादी-वाट्सएप पर पकड़ी गई अश्लील चैट तो गहने छीन पत्नी को घर से निकाला

संबंधित समाचार