लखीमपुर-खीरी: सार्वजनिक रास्ते पर लगा पेड़ काटा, ठेकेदार समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सार्वजनिक रास्ते पर लगा सेमल का पेड़ काटे जाने के मामले में लेखपाल ने ठेकेदार और पड़ोसी खेत मालिक के खिलाफ थाना नीमगांव पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 

हल्का लेखपाल रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव तहसील व्यासपुर तहसील मितौली ने सार्वजनिक रास्ते पर लगा एक पेड़ खाते में दर्ज कागजात है, जिसके काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने मौका मुआयना किया। निरीक्षण मे काटा गया पेड़ रास्ते की भूमि पर पाया गया, लेकिन परन्तु काटे गये पेड़ की लकड़ी नहीं पायी गयी। 

जानकारी करने पर लोगों ने बताया कि पड़ोसी कास्तकार जगदीश पुत्र रामसहाय व प्रमोद कुमार पुत्र गंगाराम (ठेकेदार) निवासी व्यासपुर ने अवैध रुप से पेड़ कटवा लिया है। एसओ नीमगांव श्रद्धा सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: हिरण का शिकार करते बाघ का फोटो वायरल, पेट्रोलिंग के दौरान वन कर्मियों के वाहन के आगे से शिकार ले जाने का दावा

 

संबंधित समाचार