लखीमपुर-खीरी: मामूली विवाद से नाराज युवक अब फोन कर दे रहा धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। मामूली विवाद से नाराज एक युवक अब फोन कर दूसरे पक्ष को धमका रहा है। उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रोहित कुमार कनौजिया ने बताया कि पड़ोसी मंजीत वर्मा के लड़के पास की गली में बैट बॉल खेल रहे थे, जिन्होंने उसकी दीवार पर लगी वेल को तोड़ दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत मंजीत वर्मा से की तो मंजीत वर्मा व उनकी पत्नी उल्टे आमादा फौजदारी हो गए और जाति सूचक गालियां दीं। अपमानजनक शब्द कहे। 

अब मंजीत वर्मा का साला रबी वर्मा निवासी मुडिया खेडा उसे फोन पर जान से मारने की एलानियां धमकी देता है।  जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: सार्वजनिक रास्ते पर लगा पेड़ काटा, ठेकेदार समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार