Agra News: स्कूल देर से आने पर प्रिंसिपल ने टीचर को पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी माध्यमिक स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर आपस में भिड़ गईं। इस दौरान प्रिंसिपल ने टीचर को जमकर पीटा। वहीं दोनों ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

बताया जा रहा है कि क्लास टीचर के स्कूल लेट आने पर यह विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई और मारपीट तक पहुंच गई। वहीं इस दौरान टीचर ने प्रिंसिपल के कपड़े भी फाड़ दिए। गनीमत यह रही कि इस दौरान स्कूल में बच्चे नहीं थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। मौके पर मौजूद स्कूल के स्टाफ ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात बढ़ती चली गई और दोनों एक दूसरे को पीटने लगीं। 

इस दौरान टीचर ने प्रिंसिपल के कपड़े फाड़ दिए और एक दूसरे के साथ हाथापाई करती रहीं। बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग कराया। दोनों ने सिकंदरा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी यह मामला पहुंच गया है। 

ये भी पढे़ं- आगरा में चुनावी रैली में बोलीं मायावती, कांग्रेस और भाजपा आरक्षण के खिलाफ हैं

 

संबंधित समाचार