पीलीभीत: पूर्णागिरी जाने के लिए निकला शाहजहांपुर का परिवार, रास्ते में पलट गई मैजिक...कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृति विचार। हाईवे पर सवारियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैजिक में सवार शाहजहांपुर के छह लोग घायल हो गए जबकि तीन को मामूली चोट आई। सभी उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि के दरबार में दर्शन करने जा रहे थे। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर हादसे की जानकारी जुटाई। हालांकि मैजिक पलटने के कारण को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी।  मौके पर भीड़ लगी रही।

हादसा रविवार शाम का है। बीसलपुर से सवारियां भरकर एक मैजिक पीलीभीत के लिए रवाना हुई। मैजिक में चालक के अलावा शाहजहांपुर के नौ लोग सवार थे। जोकि माता पूर्णागिरि दरबार में दर्शन करने के लिए घर से आए थे। पीलीभीत पहुंचने पर वहां से ट्रेन या बस में सवार होकर गंतव्य को रवाना होते।बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर नवादा महेश गांव के पास पहुंचते ही मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में मैजिक में सवार शाहजहांपुर जनपद के थाना बंडा क्षेत्र के गांव भौरखेड़ा निवासी संतोष कुमार (30), उनकी पत्नी धर्मवती (26), बेटा सत्यम (4), ललिता (27) पत्नी श्यामाचरन,  उनकी सास सोमवती (50) पत्नी राम लड़ैते, हिमांशु (12) पुत्र संजीव कुमार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहले से ही भीड़ जमा थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर हादसे की जानकारी की। फिर सीएचसी पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जाना।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छत से गिरकर चली गई महिला की जान, रातभर परिवार रहा अंजान...सुबह सड़क पर मिला शव तो उड़ गए होश 

संबंधित समाचार