पीलीभीत: छत से गिरकर चली गई महिला की जान, रातभर परिवार रहा अंजान...सुबह सड़क पर मिला शव तो उड़ गए होश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। छत पर सो रही महिला नींद में किसी काम के लिए जागी और कुछ कदम चल सकी थी कि पीछे की तरफ गली में गिर गई। इस बात से अंजान परिवार वाले बेफ्रिक होकर सोते रह गए। उधर, महिला की जान चली गई। दूसरे दिन सुबह पड़ोसियों ने जागने पर गली में शव पड़ा देखा तो भीड़ जमा हो गई। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। फिर गमगीन माहौल में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़ित परिवार में चीख पुकार मची रही।

हादसा बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा का है। यहां के रहने वाले दिनेश कश्यप मजदूरी करते हैं। शनिवार रात परिवार के सदस्यों ने साथ खाना खाया। दिनेश अपने बेटे प्रताप को लेकर परिसर में ही पड़ी झोपड़ी में सोने चले गए। उनकी पत्नी सरस्वती (38) गर्मी होने पर तीन बेटियों स्वाति, संजना और आस्था को लेकर छत पर बने कमरे में सोने चली गई।

 बताते हैं कि देर रात किसी काम के लिए सरस्वती उठी और नींद में चलते वक्त छत से गिर गई। जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।  महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार सुबह आस पड़ोस के ग्रामीण घरों से निकले और गली में सरस्वती को मृत हालत में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।  शव पड़ा होने का शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। फिर दोपहर में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: शहर के आठ हजार घरों में रातभर परेशान हुए लोग, करवटें बदलते रहे और पूरी नहीं हो सकी नींद...जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार