बरेली: कल तीसरे चरण का मतदान, चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को सम्पन्न कराने के लिए सुबह आठ बजे से परसाखेड़ा वेयरहाउस से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होना शुरू हो गईं। अधिकारी यहां व्यवस्था संभालते नजर आए। 

परसाखेड़ा वेयरहाउस से बरेली व आंवला लोकसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टिया अपनी टीम के साथ जा रही थीं। मंगलवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। बरेली और आंवला में कुल 3089 बूथ पर मतदान होना है। करीब 38 लाख वोटर मतदान करेंगे। इसके साथ ही करीब 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी चुनाव को सम्पन्न कराएंगे।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: UP में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, इन 10 सीटों पर होगी कल वोटिंग

संबंधित समाचार