भाजपा प्रत्याशी के भाई के काफिले के दो वाहनों पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार  : चुनाव प्रचार कर सोमवार रात को वापस लौट रहे भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता के काफिले के वाहन पर कोहड़ौर के कांधरपुर बाजार के शराब ठेके के सामने पथराव हुआ। इससे उनके दो वाहनों के शीशे टूट गए।  घटना के समय दिनेश आगे चल रहे थे। सूचना पर गाड़ी रोक कर वापस मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। मामले में एसओ व एसपी से शिकायत की गई है।

भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता सोमवार को कोहड़ौर क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने काफिले के साथ वापस आ रहे थे। कांधरपुर बाजार में शराब ठेके के सामने उनके पीछे चल रहे दो वाहनों पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया।

घटना के दौरान दिनेश आगे चल रहे थे। सूचना पर वापस लौटकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी बड़े भाई सांसद संगम लाल गुप्ता को दी। इसके बाद कोहड़ौर एसओ व एसपी प्रतापगढ़ से शिकायत की। दिनेश गुप्ता ने बताया कि कांधरपुर बाजार में कुछ लोगों ने हमारे काफिले के दो वाहन पर पथराव किया और भाग गए। मामले में एसओ और एसपी से शिकायत की है। 

संबंधित समाचार