Farrukhabad: आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान...मृतक का भाई बोला- पहले भी कई बार कर चुका आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव बंद कमरे में फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंज निवासी विशाल गुप्ता का शव शव उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला।मृतक के भाई राहुल ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते  भाई ने फांसी लगा कर  जान दी है। राहुल ने बताया कि विशाल का दरवाजा सुबह नहीं खुला तो उसकी पत्नी ने परिजनों को बताया। परिजनों ने पहुंच कर दरवाजा खोला तो विशाल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई विशाल नशे का आदी था ।कमाई का कोई साधन नहीं था। इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास  कर चुका है। आर्थिक तंगी की बजह से  भाई ने फांसी लगा जान दे दी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर पहुची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, बोले- BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही...युवा का भविष्य खतरे में है

संबंधित समाचार