बरेली: गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने मतदान के बाद नेहरू युवा केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब ईवीएम की सुरक्षा करनी होगी, ताकि विपक्षी अपने मंसूबों में सफल नहीं होने पाए।

पूर्व मंत्री और पीलीभीत से प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने कहा कि हम लोग बरेली, आंवला और पीलीभीत सीट जीत रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि अब ईवीएम की चौकीदारी करनी है। चाहें जितने मुकदमे लिखे जाएं, वह पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, असलम चौधरी, शमीम खां सुल्तानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, रवीन्द्र यादव, नूतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

बरेली की जनता का हर जगह से आशीर्वाद मिला है। सभी जगह से अच्छी रिपोर्ट आई है। हम चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ताओं को ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। -प्रवीन सिंह ऐरन, सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी, बरेली लोकसभा क्षेत्र

ये भी पढ़ें-बरेली: मतदान खत्म होने तक हिरासत में रहे सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव समेत 20 लोग

संबंधित समाचार