मुरादाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सगी बहनों को पीटने में पांच गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। छेड़छाड़ का विरोध करने पर सगी बहनों को बीच सड़क पर गिराकर पीटने के मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व चार महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। मामला …
मुरादाबाद,अमृत विचार। छेड़छाड़ का विरोध करने पर सगी बहनों को बीच सड़क पर गिराकर पीटने के मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व चार महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
मामला मझोला थाना क्षेत्र के नए मुरादाबाद का है। यहां पर रहने वाली दो बहनें सोनी व रीनू कुमारी ने एसएसपी को पत्र देकर मोहल्ले के एक प्रापर्टी डीलर व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि प्रापर्टी डीलर के परिजनों ने छेड़खानी की तो वह शिकायत दर्ज कराने मझोला थाने जा रहीं थी। रास्ते में महिलाओं समेत तमाम लोगों ने उनको रोक लिया। स्कूटी से गिराने के बाद बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईट-पत्थर से भी उन पर हमला किया। बाल पकड़कर दोनों बहनों को काफी देर तक सड़क पर घसीटा। मारपीट में दोनों बहनों के कपड़े फट गए किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने बीच-बचाव कराया।
बहनों का कहना था कि जब वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। दोनों बहनों द्वारा शिकायत करने के बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें साफ दिखाया जा रहा है कि बीच सड़क दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बहनों की तहरीर पर सेक्टर-13बी नया मुरादाबाद निवासी जसवीर, उसकी पत्नी जयश्री समेत बिहारन आंटी, मुन्नी व ममता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद पांचों आरोपियों को जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार करलिया। सभी का चालान कर दिया गया है।
