लोकसभा चुनाव :  प्रयागराज में 25 और कौशाम्बी में 20 मई को मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, कौशांबी। प्रयागराज और कौशांबी में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रयागराज में 25 मई तो कौशांबी में  20 मई को होगा मतदान किया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

जिले में होने वाले मतदान  मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। कौशांबी लोकसभा सीट के लिए पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। जबकि 25 मई को प्रयागराज में होना है। जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर गई है। डीएम व एसपी और प्रयागराज के कमिश्नर ने पूरी तैयारी कर ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज, कौशांबी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया कि 26 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 03 मई को समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि 03 मई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।

संबंधित समाचार