गोंडा : कट्टे में कारतूस लगाते समय निकली गोली स्वयं घायल , ट्रामा सेंटर रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 गोंडा, अमृत विचार । सेरापार पूरेबहोरी गांव निवासी संतोष बुधवार को सायं अपने घर में असलहा कट्टे में कारतूस लगा रहा था। उसी बीच कटृटे में फंसा कारतूस फट गया। फायर होने से संतोष घायल हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पहुंचाया जहाँ हालात नाजुक देखकर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

 सीएचसी अधीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गोली कमर में लगकर पार हो गई है। घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पत्नी सुमन ने बताया कि मेरे पति संतोष पुत्र गजाधर (25) घर पर कट्टे में कारतूस लगा रहे थे। इसी बीच कारतूस फट  गया जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने कहा गोली चलने की सूचना मिली है। घटना स्थल पर पुलिस भेजी गई है। कट्टे में कारतूस लगाते समय घटना घटी है।

संबंधित समाचार