UP news: चंदौली में बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौली/लखनऊ, अमृत विचार। जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहाँ मुगलसराय कोतवाली इलाके में एक मकान का सेप्टिक टैंक साफ़ करने उतरे 4 लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सभी की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को मौके पर पहुँच कर राहत और बचाव के निर्देश दिए हैं।      

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन सफाईकर्मी टैंक में गिर गए। मजदूरों को बचाने के लिए मकान मालिक का बेटा भी टैंक में गिर गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुगलसराय क्षेत्र के कालीमहाल मुहल्ले में बुधवार रात भरतलाल जायसवाल नामक व्यक्ति अपने घर का सेप्टिक टैंक साफ करवा रहा था। इसी दौरान उसमें से निकली जहरीली गैस के सम्पर्क में आने से उसका बेटा अंकुर और तीन सफाईकर्मी कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत, कुंदन व लोहा बेहोश हो गये।

उन्होंने बताया कि बेहोश हालत में चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों सफाईकर्मी टैंक साफ करते वक्त जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गये थे। मकान मालिक भरत लाल के बेटे अंकुर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गया।

ये भी पढ़ें -महिला की बाली छीन फाइनेंस कंपनी से लिया गोल्ड लोन

संबंधित समाचार